-
Advertisement
हिमाचल: बुजुर्ग दंपति ने एक साथ त्यागे प्राण, एक ही चिता पर किया अंतिम संस्कार
Last Updated on October 13, 2022 by Neha Raina
ऊना। शादी के समय एक दूसरे के साथ खाई जीने मरने की कसमों को एक दंपति ने बखूबी निभा दिया। यह दंपति जिला ऊना (Una) के हरोली के रहने वाले थे। हरोली के पंडोगा गांव में एक दंपति (Elderly Couple) ने बीती देर रात को एक साथ प्राण त्याग कर इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया जा रहा है कि बुधवार रात को 74 वर्षीय सूरम सिंह की अचानक मौत हो गई। यह सदमा उनकी पत्नी 71 वर्षीय कमला देवी सहन नहीं कर सकी और कुछ की मिनटों के बाद उसने भी दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ेंः हिमाचल होटल में खाने को लेकर हुई मारपीट में एक युवक की गई जान, 6 गिरफ्तार
जानकारी देते हुए पंडोगा के पूर्व पंचायत समिति सदस्य अमित ठाकुर ने बताया कि उनके ताया व ताई की चंद मिनटों में ही आकस्मिक मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बुधवार रात लगभग एक बजे सूरम सिंह ने अपनी पत्नी को बताया कि उसकी तबीयत कुछ ठीक नहीं लग रही, जिसके बाद उनकी पत्नी ने बेटे को उठाया, लेकिन तब तक सूरम सिंह (Suram Singh) ने अपने प्राण त्याग दिए। तभी सामने खड़ी उनकी पत्नी अपने पति की हालत को देखकर बेहोश हो गई। उन्हें उपचार के लिए परिजन लेकर गए लेकिन तब तक उनकी भी मौत हो चुकी थी। आज यानी गुरुवार को करवाचौथ (Karva chauth) के दिन दोनों का एक साथ एक ही चिता पर अंतिम संस्कार (Funeral) किया गया।