-
Advertisement

Himachal का जवान और स्वतंत्रता सेनानी का पोता द्रास में देश सेवा करते शहीद
सोलन। हिमाचल का जवान दुनिया के दूसरे सबसे ठंडे क्षेत्र द्रास में देश सेवा करते हुए शहीद (Martyr) हो गया है। जवान स्वतंत्रता सेनानी (freedom fighter) का पोता था और हिमाचल के सोलन (Solan) जिला के नालागढ़ उपमंडल के जगतपुर के जोगो गांव का रहने वाला था। 41 वर्षीय जवान कुलदीप सिंह 79 मीडियम आर्टिलरी रेजीमेंट में तैनात था और इन दिनों द्रास में डयूटी दे रहा था। जवान (Army soldiers) की पार्थिव देह शनिवार को उनके पैतृक गांव में पहुंचने की उम्मीद है। 6 अप्रैल, 1979 को जन्मे शहीद कुलदीप सिंह ने “ऑपरेशन स्नो लेपर्ड” के तहत बीते रोज शहादत पाई। बता दें हैं कि ठंड के दौरान सेना द्वारा इस ऑपरेशन के तहत सीमाओं पर चौकसी रखी जाती है। स्वतंत्रता सेनानी दोला सिंह के पोते की शहादत पर परिवार सहित पूरा इलाका गमगीन हो गया है।
यह भी पढ़ें: Arunachal में शहीद हिमाचल के लाल की पार्थिव देह चंडीगढ़ पहुंची, आज पैतृक गांव में होगी अंत्येष्टि
बता दें कि कुलदीप सिंह 10 जुलाई, 1999 को सेना (Army) में भर्ती हुए थे। देश सेवा का जज्बा उन्हें दादा से विरासत में मिला था। वहीं, भाई सुरिंदर सिंह भी बीएसएफ से रिटायर हुए है। इसके इलावा चचरे भाई भी सेना में सेवाएं दे रहे हैं। कुलदीप सिंह की 18 नवंबर, 2005 को रेणु देवी से शादी हुई थी। उनकी दो बेटियां 14 साल और 9 साल की हैं। बता दें कि कारगिल युद्ध के बाद से द्रास सेक्टर में भारतीय सेना की सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर रहती है। देश रक्षा में आर्टिलरी रेजिमेंट (Artillery regiment) की एक अहम भूमिका होती है। वहीं, सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक मेजर दीपक धवन ने कहा कि 7 जनवरी, 2021 की सुबह शहीद कुलदीप सिंह शहीद हुए हैं। उन्होंने कहा कि शनिवार शाम तक पार्थिव देह को पैतृक गांव तक लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group