सीएम जयराम से मिलने पहुंचे हिमाचली टैलेंट अरुणोदय शर्मा, माता- पिता भी रहे साथ

अरुणोदय ने अपने टैलेंट के दम पर साढ़े 12 लाख रुपये जीते हैं

सीएम जयराम से मिलने पहुंचे हिमाचली टैलेंट अरुणोदय शर्मा, माता- पिता भी रहे साथ

- Advertisement -

शिमला। अमिताभ बच्‍चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में बेहतरीन प्रदर्शन कर सभी के दिलों को जीतने वाले अरुणोदय शर्मा , उनके पिता जगदीश शर्मा, माता ममता शर्मा ने सीएम जयराम से मुलाकात की। कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर पहुंचे अरुणोदय ने अपने टैलेंट के दम पर साढ़े 12 लाख रुपये जीते हैं। इस शो के दौरान अमिताभ बच्‍चन भी उनके फैन हो गए थे। सीएम जयराम ठाकुर ने भी अरुणोदय की जमकर तारीफ की। सीएम ने उन्‍हें स्‍वर्णिम हिमाचल की पुस्‍तक भी भेंट की।


सीएम सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि “प्रसिद्ध कार्यक्रम “कौन बनेगा करोड़पति” में बेहतरीन प्रदर्शन कर देवभूमि हिमाचल को गौरवान्वित करने वाले अरुणोदय और उनके पिता जगदीश शर्मा, माता ममता ने शिमला में शिष्टाचार भेंट की।मुझे यह देखकर बहुत प्रसन्नता हुई कि प्रतिभाशाली अरुणोदय अपने माता-पिता के संस्कार और राज्य की संस्कृति को काफी तव्वजो देता है। बेटा आप यूं ही अपने माता-पिता एवं हिमाचल का नाम ऊंचा करते रहें।आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएँ।

अरुणोदय शर्मा कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 13 में कंटेस्टेंट रहे हैं। उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति में शानदार प्रदर्शन किया जिसकी दुनिया ने तारीफ की।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

 

 

- Advertisement -

Tags: | Himachal local news | Himachal Breaking News | himachal news abhi abhi | latest hp news | hp abhi abhi news | himachal abhi abhi news | हिमाचली टैलेंट अरुणोदय शर्मा | सीएम जयराम ठाकुर | Himachal Pradesh News in Hindi | himachal abhi abhi | latest himachal news in hindi | Himachal News | Himachal News Today | Himachal Latest News | Himachal headlines in Hindi | Latest Himachal News
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है