- Advertisement -
हिमाचल की सड़कें जानलेवा हो गई है। आए दिन लोग इन सड़क पर हादसों के शिकार हो रहे हैं। सिरमौर जिला के राजगढ़ उपमंडल में हुए एक सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसा राजगढ़ से महज 6 किलोमीटर दूर मटलानी के समीप मंगलवार देर रात पेश आया। राजगढ-सोलन सडक पर मटनाली के पास एक पिकअप गहरी खाई में गिर गई। सड़क हादसा सुनसान जगह पर होने के कारण किसी को इसकी सूचना तक नहीं मिल पाई। हादसे की सूचना सुबह के समय लोगों को मिली। इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है। इस हादसे में मारे गए मृतकों की शिनाख्त राजगढ़ के स्थानीय निवासी संदीप कुमार व चेतन चावला के तौर पर की गई है। बताया जा रहा है कि हादसे के शिकार चंडीगढ़ में सेब बेचने के बाद घर वापस लौट रहे थे।
- Advertisement -