- Advertisement -
हिंदू धर्म में बसंत पंचमी ( Basant panchami)का खास महत्व है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा के साथ पवित्र मदी में स्नान करना शुभ माना जाता है। कहते हैं ऐसा करना फलदायी होता है। इस दिन अबूझ मुहूर्त होता है, जिसमें विवाह, सगाई और निर्मण कार्य बिना किसी मुहूर्त के लिए जा सकते हैं। बसंत पंचमी के दिन इस दो खास संयोग बन रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस दिन रवि योग और अमृत सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। बसंत पंचमी के पूरे दिन रवि योग रहेगा। इस दिन ये काम करना शुभ माना जाता है।
– नया व्यापार शुरू किया जा सकता है।
– सगाई या विवाह जैसे मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं।
– भवन निर्माण और मकान की नींव डाल सकते हैं।
– नया वाहन, बर्तन, सोना, घर, नए वस्त्र, आभूषण आदि को खरीदा जा सकता है।
– इस दिन नए कोर्स में एडमिशन, विदेश जाने के लिए आवेदन आदि करना शुभ रहेगा।
– शिक्षा या संगीत से संबंधित काम करना शुभ रहेगा।
बसंत पंचमी के दिन पीले या सफेद वस्त्र पहनने चाहिए। काले या लाल वस्त्र न पहनें। मां सरस्वती की पूजा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके शुरू करनी चाहिए। पूजा के दौरान मां सरस्वती को पीले या सफेद पुष्प जरूर अर्पित करने चाहिए। प्रसाद में मिसरी, दही व लावा आदि का प्रयोग करना चाहिए। इस दिन वाद-विवाद से बचना चाहिए।
मां सरस्वती की आराधना करते समय पढ़ें ये श्लोक-
ॐ श्री सरस्वती शुक्लवर्णां सस्मितां सुमनोहराम्।।
कोटिचंद्रप्रभामुष्टपुष्टश्रीयुक्तविग्रहाम्।
वह्निशुद्धां शुकाधानां वीणापुस्तकमधारिणीम्।।
रत्नसारेन्द्रनिर्माणनवभूषणभूषिताम्।
सुपूजितां सुरगणैब्रह्मविष्णुशिवादिभि:।। वन्दे भक्तया वन्दिता च…
- Advertisement -