-
Advertisement
Big Breaking | Himachal Congress | Hulchal |
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी व राज्य मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव की चल रही तैयारी के बीच सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू व लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह दिल्ली पहुंचे हुए हैं। विक्रमादित्य सिंह ने दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा से मुलाकात की। उनकी इस मुलाकात को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रियंका वाड्रा को वायनाड से सांसद चुने जाने पर शुभकामनाएं दी है। हिमाचल प्रदेश से संबंधित सरकार और संगठन के मामलों पर विचार विमर्श किया। सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी नीतियों और कार्यक्रमों से प्रियंका वाड्रा को अवगत करवाया। लेकिन दिल्ली से आ रही खबरों के मुताबिक हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र के बाद बड़ा बदलाव हो सकता है।