-
Advertisement
Big Update | Himachal Congress | Hulchal |
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस को नए सिरे से गठित करने को लेकर हलचलें तेज हो गई हैं। हालांकि,इसमें अभी कुछ वक्त लगेगा,चूंकि पार्टी की प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल अभी फीडबैक लेने का काम करेंगी,उसके बाद ही कुछ होना हैं। लेकिन उससे पहले हिमाचल कांग्रेस की सियासी सरगर्मियां दिल्ली में शिफ्ट हो गई हैं। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आज दिल्ली में रहेंगे। उनका दिल्ली में पार्टी के कई नेताओं से मिलने का कार्यक्रम है। आज व कल वह दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगे। जबकि लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी दिल्ली गए हैं। उनका भी पार्टी के नेताओं से मिलने का कार्यक्रम बताया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी में नई कार्यकारिणी का गठन के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष पद पर भी नए सिरे से तैनाती होगी।