-
Advertisement
Bilaspur/ Gobindsagar lake/ garbage
Last Updated on December 31, 2022 by Neha Raina
बिलासपुर। स्वच्छता को लेकर बड़े- बड़ा दावे किए जाते रहे हैं। लेकिन यह भी सच है कि नदी -नालों व जंगलों में लोग कूड़ा- कचरा फैंकते देखे जाते हैं। बिलासपुर गोबिंदसागर झील किनारे अज्ञात लोगों द्वारा एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री फैंकने का मामला सामने आया है। हालांकि इससे पहले भी गोबिंदसागर झील किनारे कूड़ा कचरा ठिकाने को लगाने को लेकर विरोध हुआ है। लेकिन इसके बावजूद लोग अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। इस मसले को लेकर बिलासपुर के अधिवक्ता सुमन ठाकुर कानून प्रक्रिया का सहारा लेने का निर्णय लिया है। ताकि मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो सके।