-
Advertisement
कर्फ्यू ढील के वक्त “बेवजह घूमने” वालों के देखो हाल-Video देखकर आप खुद समझ जाएंगे
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में कोरोना कर्फ्यू (Corona Curfew) के दौरान दी गई ढील के समय बेवजह (Unnecessarily) घूमने वाले लोगों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिसके चलते सदर पुलिस ने बिलासपुर (Bilaspur) शहर के मुख्य बस अड्डे व चंपा पार्क के पास बिना मास्क घूमने वाले लोगों के चालान काटे। पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 16 चालान कर 14000 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया है। प्रदेश सरकार ने कर्फ्यू के दौरान दी गई ढील (Relaxation) के समय लोग बाजारों में सब्जी व अन्य सामान की खरीददारी करने के लिए पैदल आने की अपेक्षा वाहनों में आकर भीड़ एकत्रित कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: भूल जाओ Himachal में Entry-अब पहले वाली बात नहीं, Emergencyमें ही खुल रहे गेट
बिलासपुर सदर पुलिस थाना प्रभारी यशवंत सिंह का कहना है कि कर्फ्यू के समय दी गई ढील के दौरान कुछ लोग बेवजह बाहर निकल रहे है। तथा कुछ लोग गाड़ियों में सामान खरीदने के लिए आ रहे हैं जो कोविड नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान दी गई ढील के समय स्थानीय व आसपास की दुकानों में गाड़ियों की अपेक्षा पैदल चलकर सामान लेने जाए। मास्क व सामाजिक दूरी का ध्यान रखें । ताकि कोरोना के संक्रमण की चेन को तोडा जा सके।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


