-
Advertisement
BJP /Congress/Jogendranagar
Last Updated on September 18, 2022 by sintu kumar
मंडी जिला के जोगेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में हिमाचल जल शक्ति विभाग के मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के दामाद संजीव भंडारी ने महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन कर पार्टियों में खलबली मचा दी है। कार्यक्रम के दौरान उमड़ी समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भीड़ से भाजपा और कांग्रेस के नेताओं में चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। रविवार को जोगेंद्रनगर शहर के नजदीकी खुद्दर में संजीव भंडारी के महिला सम्मान कार्यक्रम में 300 से अधिक महिला मंडलों की करीब 3000 महिलाओं की उपस्थिति ने जहां चुनावी दंगल में कूदे संजीव भंडारी को चुनाव लड़ने का इशारा कर दिया है वहीं हजारों की तादात में युवाओं व पुरुषों की भीड़ ने भी संजीव भंडारी को विधानसभा चुनाव में तीसरे विकल्प के नेता को स्वीकार करते हुए चुनाव लड़ने की ताकत दी है।