- Advertisement -
रविन्द्र चौधरी/ फतेहपुर। बीजेपी ने कांगड़ा जिला की नगरोटा सूरियां बीडीसी (Nagrota Surian BDC) पर कब्जा जमा लिया है। जवाली विधानसभा क्षेत्र के तहत आती नगरोटा सूरियां बीडीसी के अध्यक्ष पद पर (Pooja Devi) पूजा देवी की ताजपोशी हुई है। जबकि बीजेपी (BJP)के ही धीरज अत्री उपाध्यक्ष चुने गए हैं। जवाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक अर्जुन ठाकुर (MLA Arjun Thakur) चुनकर ब्लॉक समिति नगरोटा सूरियां के 24 सदस्यों को बधाई दी है। साथ ही ब्लॉक समिति सदस्यों द्वारा पूजा देवी और धीरज अत्री को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनने पर आभार प्रकट किया है।
उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्ष बाद आज नगरोटा सूरियां बीडीसी में कमल खिला है। साथ ही एक एससी (SC) महिला को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया है। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष से बिना किसी मतभेद से काम करने के लिए कहा है। उन्होंने बीडीसी (BDC) नगरोटा सूरियां से मतदाताओं और प्रशासन का भी धन्यवाद किया है। वहीं, नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूजा देवी और उपाध्यक्ष धीरज अत्री ने कहा कि वह अपने दायित्व को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। सबको साथ लेकर चलेंगे, ताकि क्षेत्र का विकास हो सके।
- Advertisement -