- Advertisement -
सोलन। हिमाचल के सोलन पहुंची बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन ( National president of (BJP Mahila Morcha Vanathi Srinivasan) ने कहा कि कोरोना के इस दौर में अगर केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की सरकार ना होती तो परिणाम बहुत ही भयावह होते। उन्होंने कहा कि बीजेपी इस कोविड.19 के मुश्किल समय में भी जन सेवा का कार्य कर रही है। वानती श्रीनिवासन उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में जब कोविड काल शुरू हुआ तब भारत में एक भी पीपीई किट नहीं बन पाई थी, लेकिन अब भारत पीपीई किट का एक्सपोर्ट कर रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी केवल चुनाव लड़ने नहीं आती पर समाज सेवा का कार्य करने के लिए आती है।बता दें कि बुधवार को बीजेपी महिला मोर्चा की विशेष बैठक का आयोजन सोलन में किया गया। जिसमें मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन विशेष रूप में उपस्थित रही। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद वानती श्रीनिवासन का यह हिमाचल प्रदेश में पहला दौरा है। बैठक में महिला मोर्चा हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष रश्मि धर सूद, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, महिला मोर्चा प्रभारी राम सिंह, बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष पुरषोत्तम गुलेरिया, कालका से पूर्व विधायका लतिका, उषा वाजपाई विशेष रूप में उपस्थित रहे। बैठक में बीजेपी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रश्मि धर सूद ने अपना वृत्त राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन के समक्ष रखा। कार्यक्रम में महिला मोर्चा द्वारा कोविड-19 (Covid-19) काल में कार्यों की एक पुस्तिका ई बुक (E Book) भी लांच की गई।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप (Suresh Kashyap) ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार से महिला मोर्चा हिमाचल प्रदेश में 1 बूथ 20 महिला पालिका योजना चला रही है वो आने वाले समय में बहुत लाभदायक सिद्ध होने वाली है। कोविड-19 संकट काल के समय महिला मोर्चा ने फेस कवर बनाए और बड़ी तादाद में हिमाचल प्रदेश की जनता में वितरित किए। बीजेपी हिमाचल (BJP Himachal) प्रदेश इकाई देशभर में पहली इकाई है जो डिजिटल हो रही है और अब महिला मोर्चा भी डिजिटल होने के मार्ग पर अग्रसर है। उन्होंने बताया कि 2022 में बीजेपी मिशन रिपीट करने जा रही है और एक बार फिर सीएम जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की सशक्त सरकार बनेगी।
- Advertisement -