-
Advertisement
BJP Mahila Morcha tied rakhi to Corona warriors
Last Updated on August 2, 2020 by Sintu Kumar
ऊना। कोरोना के इस दौर जनसेवा में जुटे कोरोना योद्धाओं का योगदान बहुत अहम है। स्वास्थय कर्मी हो या फिर पुलिस या सामाजिक संगठन सभी ने कोरोना काल में अपनी अहम भूमिका अदा की है। जिला ऊना बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने रक्षाबंध के पावन पर्व पर कोरोना योद्धाओं को राखियां बांधने की मुहिम शुरू की है। इसी कड़ी में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सदर थाना ऊना में पहुंच पुलिस कर्मियों को राखियां बांधी। खास बात यह है कि ये राखियां महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने खुद तैयार की है। महिला मोर्चा की ऊना प्रभारी मीनाक्षी राणा ने कहा कि उन्होंने चीन में बनी राखियों का बहिष्कार किया है और घर पर ही पारंपरिक ढंग से राखियां बनाई है। अपने हाथों से बनाई इन राखियों को हर जिला व मंडल में कोरोना योद्धाओं को बांधने का संकल्प लिया है जिसकी शुरुआत ऊना थाना से की गई है।