-
Advertisement
BJP MLA | FIR | Vinod Kumar |
Last Updated on August 19, 2023 by sintu kumar
बल्ह। मंडी जिला के नाचन विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद कुमार और बल्ह प्रशासन के बीच आपदा में मुआवजा राशि और तिरपाल को लेकर छिड़ी जंग आखिरकार पुलिस के दरबार पहुंच ही गईं। मामले में कानूनगो संघ द्वारा विधायक से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की मांग की गई थी। लेकिन विधायक की ओर से इसमें कोई रूचि नहीं दिखाने पर कार्यालय कानूनगो दीनानाथ शर्मा की शिकायत के आधार पर शुक्रवार देर शाम पुलिस थाना बल्ह ने नाचन से बीजेपी विधायक विनोद कुमार के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।