-
Advertisement
पांच बजे सैर को निकला था विनोद, नौ बजे उसकी Deadbody गांव में ही खेतों के निकट मिली
Last Updated on July 31, 2020 by saroj patrwal
नादौन। भरमोटी खुर्द के रहने वाले विनोद कुमार का शव( Deadbody)आज सुबह उसी के गांव में संदिग्ध परिस्थितियों( suspicious circumstances) में मिला है। 33 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र केहर सिंह भरमोटी में ही किरयाने की दुकान करता है। विनोद शुक्रवार सुबह पांच बजे सैर( Walk) के लिए निकला था, परंतु काफी देर तक वह वापस घर नहीं पहुंचा,तो परिजनों ने उसकी तलाश आरंभ कर दी। विनोद के चाचा प्यार चंद ने अन्य ग्रामीणों व पंचायत प्रधान प्रियतोश निशू को साथ लेकर सुबह 8 बजे नादौन थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके उपरांत ग्रामीणों ने अपने स्तर पर भी तलाश जारी रखी।
ये भी पढ़ेः सड़क से नीचे खाई में लुढ़की कार, BDC Member ने पालमपुर अस्पताल में तोड़ा दम
इसी दौरान विनोद के घर के निकट ही शानवीं रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरा( Cctv camera) की रिकॉर्डिंग को भी खंगाला गया। जिसमें सुबह करीब 5.31 बजे विनोद हाथ में बोतल लेकर रेस्टोरेंट के पीछे खेतों की ओर जाता दिखाई दिया। रिकॉर्डिंग देख कर युवकों ने अन्य ग्रामीणों को इस बारे में बताया और रेस्टोरेंट के पीछे उसकी तलाश आरंभ कर दी। खेतों के निकट ही एक ढलान पर घास के बीचो- बीच सुबह नौ बजे विनोद का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। नादौन थाना प्रभारी प्रवीण राणा की अगुवाई में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन आरंभ की तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। याद रहे कि विनोद का विवाह 2014 में बसारल की सपना से हुआ थाए उसका चार वर्ष का एक बेटा भी है। विनोद की माता का देहांत पहले ही हो चुका है।