-
Advertisement
हिमाचल में माफिया को सीएम का संरक्षण, ईडी की गिरफ्तारी ने किया साबित
BJP MLA Randhir Sharma: हमीरपुर में ईडी ( ED) द्वारा अवैध खनन मामले में की गई गिरफ्तारी और हाईकोर्ट के पर्यटन निगम ( HPTDC) के 18 होटल बंद करने के आदेश पर बीजेपी ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) को निशाने पर लिया है। बीजेपी मीडिया विभाग के प्रभारी रणधीर शर्मा (Randhir Sharma) ने सीएम सुक्खू पर निशाना साधते हुए कहा कि हमीरपुर में ईडी की गिरफ्तारी से साबित होता है कि प्रदेश के सीएम का खनन माफिया (Mining Mafia) को संरक्षण है। इस दौरान रणधीर शर्मा ने अदालत की ओर से पर्यटन निगम की 18 होटल बंद करने के आदेश पर सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार अदालती फैसलों का सहारा लेकर पर्यटन विकास निगम की प्रॉपर्टी अपने मित्रों को देना चाहती है। वहीं सीपीएस मामले पर रणधीर शर्मा ने कहा कि बीजेपी आलाकमान पूरे मामले पर कानूनी राय ले रहा है।
प्रदेश सरकार में माफिया राज प्रबल
रणधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार में माफिया राज प्रबल हो गया है। भू माफिया खनन माफिया के साथ-साथ ट्रांसफर माफिया (Transfer Mafia) भी पनप गया है। उन्होंने कहा कि खनन माफिया के सरगना हमीरपुर( Hamirpur) में है, जिनको सीएम का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा कि ED की गिरफ्तारी इस बात का सबूत है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर फिर नजर आ रही है। एक के बाद एक न्यायालय के आ रहे आदेशों से यह साबित होता है।
न्यायाधीशों पर टिप्पणी कर रहे सीएम
रणधीर शर्मा ने अदालत के पर्यटन निगम के 18 होटल बंद करने के आदेश को लेकर कहा कि प्रदेश सरकार सही तरीके से अदालत में अपनी पैरवी नहीं कर रही है बल्कि सीएम तो न्यायाधीशों पर टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएम पूर्व बीजेपी सरकार (BJP Government)पर तथ्यहीन आरोप लगा रहे हैं कि पिछली सरकार में 5000 करोड़ की संपत्ति की नीलामी हुई। सीएम का यह बयान केवल अपनी कमियों को छुपाने का प्रयास है, वहीं CPS मामले पर सरकार को घेरते हुए रणधीर शर्मा ने कहा कि CPS बचाने के लिए सरकार करोड़ों रुपए खर्च कर रही है. जबकि CPS की नियुक्ति असंवैधानिक है। उन्होंने कहा कि बीजेपी आलाकमान इस पूरे मामले पर कानूनी राय ले रहा है।
संजू चौधरी

