-
Advertisement
डॉ. Rajesh Sharma की माता के निधन पर “शोक”
Last Updated on October 6, 2020 by Sintu Kumar
शिमला। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पहली मल्टी मीडिया कंपनी हिमाचल अभी-अभी के चेयरमैन डाॅ राजेश शर्मा की माता उर्मिल शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है, जिनका आज कांगड़ा स्थित निवास पर निधन हो गया। वहीं,सीएम जय राम ठाकुर ने भी डॉ. राजेश शर्मा की माता उर्मिल शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सीएम जयराम ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कपूर, राकेश जम्वाल, राज्यसभा सांसद इंदू गोस्वामी, कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सांसद किशन कपूरए वन मंत्री राकेश पठानिया, परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर, विधायक अर्जुन सिंह, अरूण मैहरा, मुलखराज प्रेमी, रीता धीमान, रमेश धवाला, रविन्द्र धीमान, प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा ने डॉ. राजेश शर्मा की माता उर्मिल शर्मा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उर्मिल शर्मा 74 वर्ष की थी तथा उन्होनें अपने कांगड़ा स्थित घर में अंतिम सांस ली। वे कुछ समय से बीमार चल रही थी। बीजेपी नेताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इसी तरह पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह व पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने भी उर्मिल शर्मा के निधन पर शोक जताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं भेजी हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर व शिमला ग्रामीण से कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भी उर्मिल शर्मा के निधन पर शोक जताया है। याद रहे कि कांगड़ा नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष उर्मिल शर्मा पंडित बालकृष्ण शर्मा की पत्नी व श्री बालाजी अस्पताल कांगड़ा के सीएमडी डॉ. राजेश शर्मा की माता थीं। वर्तमान में उर्मिल शर्मा की बहू कोमल शर्मा नगर परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष हैं। पंडित बालकृष्ण शर्मा परिवार का कांगड़ा में एक बड़ा नाम रहा है। कांगड़ा में कभी ना भुलाया जा सकने वाला ये परिवार हमेशा से ही समाजसेवा में आगे रहा है। इसलिए उर्मिल शर्मा के पति पंडित बालकृष्ण शर्मा को उनके कार्यों और कृतित्वों को देखते हुए उन्हें युग पुरुष कहा जाता है। अपने जीवन में समाज सेवा के इतने कार्य उन्होंने किए, कि लोग स्वयं ही उन्हें मसीहा के तौर पर देखने लगे थे। उर्मिल शर्मा बेहद मधुर स्वभाव की महिला थीं,वह नगर परिषद की अध्यक्ष रहते हुए भी हमेशा आमजन की भलाई के लिए ही काम करती रहीं। उर्मिल शर्मा का कल सुबह दस बजे कांगड़ा स्थित शमशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।