- Advertisement -
ऊना। स्वामी विवेकानंद जयंती पर हिमाचल बीजेपी द्वारा प्रदेश के 7723 बूथों पर नागरिकता संशोधन कानून पर जन जागरण अभियान शुरू हो गया है । बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ( BJP state president Satpal Singh Satti) ने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र ऊना सदर के गांव जलग्रा टब्बा के बूथ न. 34 पर बैठक की और नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के बारे में लोगों को जागरूक किया। इस दौरान सत्ती ने पत्रक भी बांटे।
सत्ती ने कहा कि कांग्रेस और कुछ धर्मनिरपेक्ष दल अफवाहें और भ्रम फैलाकर देश में अराजकता का माहौल पैदा कर रहे है। उन्होंने कहा को जनता को नागरिकता संशोधन बिल की जानकारी देने के लिए ही यह सम्मेलन किए जा रहे है। जिलों के बाद बीजेपी मंडल स्तर पर इस अभियान को छेड़ेगी, वहीं लोगो के घर तक पहुंचकर बीजेपी पेफ्लेट बांटकर लोगों को जागरूक करेंगे। सत्ती ने कहा कि इस बिल के माध्यम से पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए हुए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी एवं ईसाई समुदाय के लोगों के लिए भारतीय नागरिकता प्राप्त करने का रास्ता साफ हुआ है, जबकि इस एक्ट से किसी को कोई नुकसान नहीं होगा। सत्ती ने कहा कि कांग्रेस अपने राजनीतिक स्वार्थ के कारण CAA को NRC बताकर लोगों को गुमराह कर रही है।
- Advertisement -