-
Advertisement
हिमाचल में बागियों पर बीजेपी की कार्रवाई जारी, आज पांच को किया बाहर
Last Updated on November 7, 2022 by Vishal Rana
कांगड़ा। हिमाचल में बीजेपी (Himachal BJP) ने पार्टी विरोधी कार्य करने पर पांच नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया है। बीजेपी ने इन पांचों नेताओं को तुरंत प्रभाव से 6 साल के लिए निष्कासित (Expelled) कर दिया है। यह कार्रवाई सोमवार को जिला कांगड़ा में की गई। देहरा (Dehra) के जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा ने इसको लेकर पत्र जारी किया है। संजीव शर्मा ने कार्रवाई करते हुए गुरचरण सिंह (Gurcharan Singh), गंधर्व सिंह, होशियार सिंह, अपराजित कुमार और संजय धीमान को तुरंत प्रभाव से 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
यह भी पढ़ें: वीरभद्र सिंह के गढ़ में बोले जेपी नड्डा : कांग्रेस ने कुर्सी पर बैठकर सिर्फ राज किया
बता दें कि इन सभी पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में सम्मिलित होने के आरोप हैं। जिसके चलते बीजेपी ने इन्हें 6 साल के लिए निष्कासित किया है। निष्कासित किए गए नेताओं में गुरचरण सिंह पूर्व प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रह चुके हैं। वहीं गंधर्व सिंह (Gandharv Singh) परागपुर के बीडीसी चेयरमैन रह चुके हैं। इसी तरह से होशियार सिंह के अलावा पूर्व उपाध्यक्ष भाजयुमो जिला देहरा अपराजित कुमार और पूर्व उपाध्यक्ष बीजेपी मंडल जसवां परागपुर संजय धीमान (Sanjay Dhiman) पर यह कार्रवाई की गई है।