-
Advertisement
BJP | Victory | Celebration |
Last Updated on March 3, 2023 by sintu kumar
पूर्वोत्तर के चुनावी परिणामों में भाजपा को मिली बढ़त से भाजपा के कार्यतर्ताओं के उत्साह में बढ़ोतरी देखी जा रही है, त्रिपुरा में दोबारा भाजपा की सरकार बनने और नागालैंड में सहयोगी दलों के साथ सरकार बनाने से खुश भाजपाइयों ने धर्मशाला के कचहरी अड्डे पर एकत्रित होकर खूब जशन मनाया और आपस में एक दूसरे को बधाई देकर मौके पर मौजूद तमाम लोगों को लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया, इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण नाग, भाजपा के मंडलाध्यक्ष समेत पूर्व विधायक विशाल नैहरिया और कई भाजपाई कार्यतर्ताओं ने हाजिरी भरी और यहां एकसाथ मिलकर ये भी संदेश दिया कि भाजपा यहां भी हर मोर्चे पर एकजुट है, इस मौके पर धर्मशाला से पूर्व भाजपा विधायक विशाल नैहरिया ने पूर्वोत्तर राज्यों में भाजपा की सरकारें बनने और बहुमत में आने पर बेहद खुशी का इजहार किया, साथ ही इस जीत का क्रेडिट उन्होंने गुजरे नौ सालों से केंद्र में चल रही भाजपा की सरकार के कार्यों और प्रधानमंत्री मोदी को दिया, उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में आज देश तरक्की कर रहा है उसकी छत्रछाया में अब बाकि राज्यों की जनता भी उन पर विश्वास करके भाजपा को बहुमत में ला रही है, वहीं उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भी इस जीत पर बधाई देते हुये कहा कि उनकी कार्यकुशलता से आज भाजपा को फिर से लोगों ने अपने अपने राज्यों में काम करने का मौका प्रदान किया है, नैहरिया ने कहा कि भाजपा के भविष्य के लिये भी ये सुखद संदेश है…