-
Advertisement
सरकार व पार्टी के कार्यों को दर्शाती एलईडी रथ यात्रा जल्द शुरू करेगी बीजेपी
हिमाचल बीजेपी चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल (Dr. Rajeev Bindal) की अध्यक्षता में चुनाव प्रबंधन उपसमितियों की बैठक पार्टी कार्यालय चक्कर में हुई। डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आम चुनाव नजदीक हैं और एक पार्टी के रूप में बीजेपी ( BJP) चुनाव की तैयारियों के लिए अच्छा काम कर रही है। चुनाव प्रबंधन समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रमों का संचालन बखूबी किया जा रहा है। यह काफी संतोषजनक है कि सभी उप समितियों ने अपना काम शुरू कर दिया है और अच्छा प्रदर्शन कर रही है। प्रो डॉ सिकंदर कुमार विजन डॉक्यूमेंट कमेटी में अच्छा काम कर रहे हैं और विजन डॉक्यूमेंट ( Vision document)का पहला ड्राफ्ट 20 सितंबर को कमेटी को सौंप दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा मिलने से SC वर्ग के अधिकारों पर नहीं पड़ेगा कोई असर
डॉ राजीव बिंदल ने कहा बीजेपी चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है, जल्द ही एलईडी रथ यात्रा शुरू की जाएगी, जिसमें हमारी सरकार और पार्टी द्वारा किए गए कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा। एलईडी रथ यात्रा पार्टी अभियान को बढ़ावा देगी। चुनाव प्रबंधन समिति बीजेपी की चुनावी चिंताओं का समाधान करने में एक मजबूत भूमिका निभाएगी। हमारे प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल सभी नेताओं के दौरे संभाल रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी( PM Narendra Modi) की मंडी में होने वाली युवा विजय संकल्प रैली से राज्य में माहौल बदलेगा।2014 में पीएम मोदी की रैली ने हिमाचल में चुनावों की दिशा बदल दी थी और बीजेपी ने भारी बहुमत हासिल किया था।


