-
Advertisement
करसोग में सड़क किनारे संदिग्ध हालत में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
करसोग। मंडी जिले के करसोग (Karsog) में शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों (Suspicious Condition) में एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शव (Body Found) को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक तहसील मुख्यालय से करीब 2 किलोमीटर की दूरी पर पाली नाग मंदिर के समीप जब स्थानीय महिलाएं घास काटने जा रही थीं तो उन्होंने रास्ते के साथ ही एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में जमीन पर पड़े देखा, साथ ही कुछ सामान भी इधर-उधर पड़ा था। इसकी सूचना तुरंत प्रभाव से ग्रामीणों को दी गई।
शव के पास मिली खाली शीशी
सूचना मिलते ही लोग घटनास्थल पर पहुंचे और जब व्यक्ति की जांच की तो उसे मृत पाया। शव के समीप खाली शीशी भी पाई गई है। मृतक के शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। लोगों की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। व्यक्ति की पहचान राजकुमार (39) पुत्र हरि सिंह निवासी गांव बालना के रूप में हुई है। राजकुमार पिछले कई वर्षों से गांव जोहड़ में किसी के यहां रह रहा था।
यह भी पढ़े: मणिकर्ण में मिले शव रूसी टूरिस्टों के, पुलिस ढूंढ रही है सवालों के हल
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Follow the Himachal Abhi Abhi WhatsApp Channel

