-
Advertisement

शख्स को हुई पीठ दर्द की शिकायत, CT scan में दिखाई दीं 3 किडनी
नई दिल्ली। दुनिया भर में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच ब्राजील (Brazil) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक शख्स को पेट के निचले हिस्से में जबरदस्त दर्द उठा। दर्द जब हद से ज्यादा बढ़ गया तो 38 वर्षीय शख्स डॉक्टर के पास गया। डॉक्टरों ने उसकी समस्या का पता लगाने के लिए सीटी स्कैन (CT scan) किया। सीटी स्कैन के जरिए डॉक्टरों ने जो देखा वो हैरान करने वाला था। उस शख्स के पेट में दो नहीं, बल्कि तीन किडनी (kidneys) थीं।
यह भी पढ़ें: पर्यटक रोहतांग में लेंगे बर्फबारी का लाइव नजारा, बनेगा रोप-वे-कंपनी ने जमा करवाया एनपीबी
स्कैन के अनुसार, उसे हर्निएटेड डिस्क की समस्या थी और पता चला कि उसकी तीन किडनी थीं, 1 बाईं ओर बाकी 2 जुड़ी किडनी पेल्विस के पास थी। खास बात यह है कि उसकी किडनियां सामान्य काम कर रही थीं। स्कैन से पता चला कि इस व्यक्ति को हर्निया या स्लिप डिस्क थी। यह एक तरह की आम स्थिति है जिसमें एक रीढ़ की एक हड्डी अपने स्थान से खिसक जाती है। जिसका इलाज कर दिया गया है। इस अजब-गजब मामले की चर्चा दुनियाभर में हो रही है। माना जाता है कि भ्रूण के विकास के दौरान ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है। मेडिकल रिपोर्ट में लिखा गया कि आमतौर पर ऐसी स्थिति के लक्षणों का पता नहीं चलता है। इसलिए जब किसी कारण से जांच होती है तो ही खुलासा होता है।