-
Advertisement
भारत पहुंचे ब्राज़ील के राष्ट्रपति, गणतंत्र दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि
Last Updated on January 24, 2020 by
नई दिल्ली। ब्राज़ील के राष्ट्रपति (Brazilian President) जेयर मेसियस बोलसोनारो (Jair Messias Bolsonaro) भारत की चार दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को दिल्ली पहुंच गए। वह इस साल गणतंत्र दिवस परेड समारोह (Republic Day celebrations) में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। बोलसोनारो की यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच सामाजिक सुरक्षा, जैव ऊर्जा, साइबर सुरक्षा और स्वास्थ्य व चिकित्सा से जुड़े 15 समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। ब्राजील का राष्ट्रपति बनने के बाद बोलसोनारो की यह पहली भारत यात्रा होगी।
यह भी पढ़ें: सड़क से बर्फ हटाते अनियंत्रित होकर नाले में गिरी JCB
उनके साथ उनकी कैबिनेट के आठ मंत्री एंव एक बड़े व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ दिल्ली आ रहे हैं। इस मसले पर जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) विजय ठाकुर सिंह ने संवाददाताओं को बताया, ‘राष्ट्रपति बोलसोनारो की यात्रा अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह हमारे सामरिक संबंधों को नई ऊर्जा प्रदान करने और केंद्रित रूप में आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी।’ उन्होंने कहा, ‘इस यात्रा से भारत-ब्राजील के बीच बहुआयामी संबंधों के और विस्तार पाने तथा मजबूत होने की उम्मीद है।’