-
Advertisement
BRICS Walk | Haroli | Cultural Function |
Last Updated on June 27, 2023 by sintu kumar
नशा मुक्त ऊना अभियान का आगाज मंगलवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र से हुआ। हरोली से कांगड़ तक ब्रिक्स वॉक के बाद कांगड़ मैदान में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं इस दौरान राज्यपाल ने नशे के खिलाफ हेल्पलाइन नम्बर का भी शुभारंभ किया। वहीं स्थानीय सांस्कृतिक दलों के साथ साथ प्रसिद्ध पंजाबी गायक मास्टर सलीम और कंवर ग्रेवाल ने भी एक के बाद एक प्रस्तुतियां देकर खूब समा बांधा।