-
Advertisement
Matching Mask पहनकर दूल्हा-दुल्हन ने निभाई शादी की रस्में, देखिए खूबसूरत तस्वीरें
नई दिल्ली। कोरोना के डर से इन दिनों हर कोई मास्क पहने ही नजर आ रहा है जो कि अच्छी बात भी है। जहां कुछ लोग अभी भी मास्क पहनने से परहेज कर रहे हैं वहीं कुछ लोगों ने इसे भी फैशन का एक हिस्सा बना लिया है। लोगों ने शादियों में भी मास्क (Mask) पहनना शुरू कर दिए हैं वो भी खूबसूरत तरीके से। दूल्हा-दुल्हन (bride and groom) भी इस ट्रेंड को पूरी तरह फॉलो कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे कई फोटोज वायरल हो रहे हैं। आइए आपको भी दिखाते है ऐसे ही कुछ दुल्हा-दुल्हन के अंदाज …
हाल ही सोशल मीडिया पर एक दुल्हन की फोटो वायरल हो रही है। वायरल फोटो में दुल्हन रेड लहंगा के साथ रेड मास्क पहना हुआ है। सोशल मीडिया पर उनकी फोटो काफी पसंद की जा रही हैं।
https://www.instagram.com/p/CAVuAPjJqi_/?utm_source=ig_embed
दुल्हन ने अपनी मेहंदी पर भी अपनी ड्रेस की मैचिंग का मास्क लगाया हुआ है। उन्होंने येलो कलर के लहंगे के साथ येलो कलर का मास्क पहना हुआ है। उनके मास्क पर फ्लोरल वर्क किया गया है।
https://www.instagram.com/p/CAOILTMpGpf/?utm_source=ig_embed
दुल्हन की सहेलियों ने भी शादी के दौरान मास्क पहना हुआ है। दुल्हन के साथ दूल्हा ने भी मास्क लगाया हुआ हैं। उनका ये फोटोशूट इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है। दुल्हन की दोस्त ने भी अपने ड्रेस के अनुसार मास्क लगाया हुआ है।
https://www.instagram.com/p/CAYI3twndp-/?utm_source=ig_embed
सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें वह मेकअप करवाती हुईं नजर आ रही हैं। उनके मेकअप आर्टिस्ट ने भी मास्क लगाकर उनका ब्राइडल मेकअप किया है।
https://www.instagram.com/p/CAVjIxaD5Qw/?utm_source=ig_embed
दूल्हा और दुल्हन ने एक दूसरे को सैनिटाइजर देते हुए फोटोशूट करवाया है। इंटरनेट पर दुल्हन का ये लुक काफी पसंद किया जा रहा है। तो आपका भी लॉकडाउन में शादी का इरादा है तो आप भी इन कपल की तरह मास्क लगाकर शादी कर सकते हैं।
https://www.instagram.com/p/CAYHzhWHJqV/?utm_source=ig_embed