-
Advertisement
ब्रिटेन के शाही परिवार तक पहुंचा Corona, प्रिंस चार्ल्स Positive पाए गए
Last Updated on March 25, 2020 by
नई दिल्ली। दुनिया भर में कोरोना वायरस ने उत्पात मचा रखा है। इस बीच ब्रिटेन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस जानलेवा वायरस ने ब्रिटेन के शाही परिवार में दस्तक दे दी है। मिली जानकारी के अनुसार ब्रिटेन के शाही परिवार के सदस्य प्रिंस चार्ल्स महामारी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। वो कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उनका टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। हालांकि उनका स्वस्थ्य ठीक बताया जा रहा है। 71 वर्षीय प्रिंस चार्ल्स का कोरोना वायरस के लिए टेस्ट स्कॉटलैंड में किया गया था।
यहां वह अपनी पत्नी कामिला, डचेस ऑफ कॉर्नवाल के साथ थे, जिनका टेस्ट नेगेटिव आया है। क्लेरेंस हाउस के एक प्रवक्ता ने कहा कि सरकार और चिकित्सा सलाह के अनुसार प्रिंस और डचेस ने अब स्कॉटलैंड में घर पर खुद को आइसोलेट कर लिया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही चार्ल्स की मुलाकात मोनैको के प्रिंस ऐल्बर्ट से हुई थी जो बाद में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। ब्रिटेन में अब तक कोरोना वायरस 400 से ज्यादा लोगों की जान ले चुका है। जबकि 8,000 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में हैं।