-
Advertisement
#BSNLग्राहकों की बल्ले-बल्ले, कल लॉन्च होने जा रहे ये 3 नए धमाकेदार Plans
अगर आप #BSNLके ग्राहक हैं तो आपके लिए तीन नए प्लान्स कल से उपलब्ध हो रहे हैं। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानि #BSNLपोस्टपेड ग्राहकों के लिए तीन नए प्लान्स लॉन्च कर रही है। ये तीनों प्लान्स कल यानी 1 दिसंबर को लॉन्च (New BSNL plans)हो रहे हैं। इन नए प्लांस में आपको मुफ्त सिम कार्ड्स भी (Free Sim Cards) मिलेंगे। तो आइए जानते हैं इन नए प्लान्स के बारे में…
यह भी पढ़ें :- #Facebook, #Twitter और #WhatsApp पर कभी नहीं करें ये काम, होगा बहुत नुकसान
199- BSNL प्रीपैड प्लानः #BSNL एक कम बजट वाला प्लान ऑफर कर रही है। 199 रुपये वाले इस प्लान में ग्राहकों को बीएसएनएल से बीएसएनएल पर मुफ्त कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा दूसरे नेटवर्क्स पर 300 मिनट मुफ्त कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसमें यूजर्स को 25 जीबी डेटा भी दिया जा रहा है।
798 रुपये वाला प्लानः बीएसएनएल पोस्टपेड ग्राहकों के लिए 798 रुपये वाला भी एक प्लान है। इस प्लान में 999 रुपये वाले प्लान की तरह ही अनलिमिटेड कॉलिंग (Unlimited Calling) और 100 एसएमएस (SMS) की सुविधा दी जा रही है। साथ ही यूजर्स को 2 सिम कार्ड फ्री और हर महीने 50 जीबी डेटा भी दिया जाएगा।
999 रुपये वाला पोस्टपैड प्लानः BSNLनया 999 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान भी है। टेक साइट androidos.in के अनुसार इस प्लान में कस्टमर को तीन अतिरिक्त सिम कार्ड फ्री दिए जाएंगे। इसके अलावा हर महीने 75 जीबी डेटा भी दिया जाएगा। साथा ही हर महीने अनलिमिटेड कॉल्स और रोजाना 100 एसएमएस मुफ्त दिए जा रहे हैं। बता दें कि प्राइवेट दूरसंचार ऑपरेटरों के लिए (Telecom Operators) बीएसएनएल के ये नए प्लान चुनौती हो सकते हैं.

