-
Advertisement
![](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2024/05/Shani-dev.jpg)
खास है इस बार की Shani Jayanti, इन उपायों को करने से बरसेगी शनिदेव की कृपा!
Shani Jayanti 2024: इस साल शनि जयंती (Shani Jayanti ) 6 जून, गुरुवार के दिन है। शनिदेव (Shanidev) को न्याय का देवता और कर्मफल दाता कहा जाता है। हर साल ज्येष्ठ अमावस्या के दिन शनि देव का जन्मदिन मनाया जाता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में शदि दोष, शनि की महादशा, साढ़ेसाती चल रही हो तो यह दिन उसके लिए विशेष होता है। इस दिन लोगों को शनि देव की सच्चे मन और विधि-विधान के साथ पूजा करनी चाहिए। ज्योतिष शास्त्र (Jyotish Shastra) के अनुसार, शनिदेव की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और व्यक्ति के साथ जीवन में कभी अन्याय की घटना नहीं होती है। माना जाता है कि शनि देव का जन्म सर्वार्थ सिद्धि योग में हुआ था और इस शनि जयंती यानी 6 जून 2024 को भी स्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है जो की बहुत ज्यादा शुभ है, इसलिए इस बार की शनि जयंती खास मानी जा रही है। शनि जयंती के अवसर पर लोगों को कुछ ज्योतिष उपाय करने चाहिए, जिससे उनपर सदैव शनिदेव की कृपा बनी रहे।
यह भी पढ़े:रामलला पर भी हो रहा गर्मी का असर, नौतपा में प्रभु की दिनचर्या में बदलाव
शनि जयंती पर करें ये ज्योतिष उपाय
शनि जयंती के दिन सुबह जल्दी उठकर सनान इत्यादि के बाद पीपल के वक्ष पर जल अर्पित करें और वृक्ष की 7 बार परिक्रमा करें। इसी दिन शाम के समय शनिदेव की प्रतिमा के सामने और पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा कर आपको शदि देव का आशीर्वाद मिलता है। शनि जयंती के दिन सात्विक भोजन करें और भूलकर भी तामसिक भोजन का सेवन ना करें। शनि जयंती के दिन तिल के तेल और काले वस्त्र का दान करना बहुत अच्छा और शुभ माना जाता है।