-
Advertisement
हिमाचल कैबिनेट ने सैंकड़ों पद भरने को दी मंजूरी, एक नजर में जाने सभी बड़े फैसले
शिमला। सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) में आज कई बड़े फैसले लिए गए हैं। सोमवार सुबह 11 बजे सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शुरू हुई कैबिनेट बैठक में कई पदों (Posts) को भरने की मंजूरी प्रदान की गई है। कैबिनेट बैठक में फैसला लिया गया है कि विभिन्न विभागों में करीब 200 पद भरे जाएंगे। जिसके तहत बीडीओ (BDO) के पांच पद पदोन्नति आधार पर भरे जाएंगे। एक संशोधन विधेयक विधानसभा के सत्र में आएगा। शहरी निकाय अधिनियम में भी संशोधन किया जा रहा है। इसके तहत शिमला नगर निगम में वार्ड की संख्या 41 किए जाने को मंजूरी प्रदान की गई है। शिक्षा विभाग में मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप (Laptop) देने की मंजूरी प्रदान की गई है। कंडाघाटए सोलन व पांवटा के लिए रिवाइज्ड प्लान बनाया गया है। एजेंडा में 40 आइटम शामिल थीं। पिछले मंत्रिमंडल की बैठक में 22 एजेंडा आइटम्स पर चर्चा नहीं हो पाई थी। जिन्हें आज की मंत्रिमंडल बैठक में दोबारा शामिल किया गया।
यह भी पढ़ें:हिमाचल कैबिनेट: मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत बनेंगे 1300 नए भवन, छात्रों को मिलेंगे लैपटॉप
एक नजर में जाने सभी कैबिनेट के सभी फैसले
- कैबिनेट बैठक में मल्टी टास्क वर्कर्स के 8000 पद मेरिट के आधार पर भरे जाने का निर्णय लिया गया।
- हिमाचल प्रदेश में मल्टी टास्क वर्कर्स के आठ हजार पदों पर भर्ती प्रस्तावित है।
- शिक्षा विभाग में मल्टी टार्स्क वर्कर्स के आठ हजार पद एसडीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा भरने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
- लंबे समय के इंतजार के बाद मेधावी विद्यार्थियों को लैपटाप प्रदान किए जाएंगे।
- विभिन्न विभागों में 200 पदों को भरने की मंजूरी प्रदान की गई है।
- शिमला नगर निगम के वार्डों की संख्या बढ़ाने को मंजूरी दी गई हैए अब 41 वार्ड होंगे।
- प्रदेश में 1300 नए भवन बनाए जाएंगे व प्राकृतिक आपदा से नुकसान पर अब पीडि़त परिवार को 1ण्30 लाख रुपये दिए जाएंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page