-
Advertisement
हिमाचल कैबिनेट बैठक की तिथि तय, स्कूल खोलने सहित इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
शिमला। हिमाचल में सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) बुलाई है। यह बैठक 24 सितंबर को सचिवालय में सुबह 10:30 बजे होगी। बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लग सकती है। वहीं हिमाचल में लोग अब स्कूल (School) खोलने के पक्ष में आ गए हैं। लोग चाहते हैं कि स्कूल जल्द से जल्द खुलें। कैबिनेट बैठक में इस पर भी फैसला हो सकता है। इसके अलावा शिक्षा विभाग (Education Department) में भरे जाने वाले आठ हजार मल्टी टास्क वर्करों के पदों को लेकर भी कैबिनेट बैठक में फैसला हो सकता है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 947.47 करोड़ रुपए के निवेश को मिली मंजूरी, 4442 लोगों को मिलेगा रोजगार
जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में कंप्यूटर शिक्षकों के मानदेय में 500 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी की मुख्यमंत्री की बजट घोषणा को भी मंजूरी मिल सकती है। बता दें कि हिमाचल में अभी 21 सितंबर तक सरकार ने विद्यार्थियों के स्कूल आने पर रोक लगाई है। कैबिनेट बैठक में अक्तूबर में शुरू होने वाली स्वर्णिम रथ यात्रा पर भी चर्चा होने की संभावना है। कैबिनेट बैठक में कोरोना वायरस (Coronavirus) के नियंत्रण के बारे में भी प्रस्तुति दी जाएगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


