-
Advertisement
पार्किंग में खड़ी गाड़ी में लगी आग
धर्मशाला। शहर के कोतवाली बाजार में सोमवार दोपहर बाद सोनी पार्किंग में खड़ी गाड़ी और उसके साथ लगते एक कमरे में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जिस गाड़ी( (एचपी 38बी 0002) में आग लगी वह कोतवाली बाजार के गौरव गांधी के नाम पंजीकृत है।
आग लगने से 50,000 के नुकसान का आंकलन किया गया है फायरमैन ओम प्रकाश के नेतृत्व में टीम ने आग पर काबू पाया। सोमवार को पार्किंग में कम गाड़ियां पार्क की गई थी, नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जाहिर है रविवार को इसी स्थान पर एक पुराना पेड़ गिर जाने से इंडियन ऑय़ल गैस एजेंसी के आफिस को भी नुकसान पहुंचा था।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
