-
Advertisement
Mandi के मझवाड़ में लुढ़की कार, HRTC का पूर्व कर्मचारी घायल
Last Updated on February 6, 2020 by Deepak
मंडी। जिला मुख्यालय के साथ लगती ग्राम पंचायत मझवाड़ में एक कार ( Car)सड़क से नीचे लुढ़क गई। इस हादसे में परिवहन निगम ( HRTC)का एक पूर्व कर्मचारी घायल हो गया।जानकारी के अनुसार बुधवार शाम एचआरटीसी का पूर्व कर्मचारी नंद लाल निवासी मझवाड़ अपने संबंधियों को सायरी में छोड़कर वापस अपने घर मझवाड़ आ रहा था। इस बीच रखून सड़क पर चालक ने कार से नियंत्रण खो गया और कार सड़क से नीचे जा लुढ़की। हादसे में नंद लाल को चोटें आई हैं। जिन्हें उपचार दिया गया। रखून सड़क पर इसी स्पॉट पर पहले भी एक एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल बाल बची थी।