-
Advertisement
Home Quarantine के आदेशों का उल्लंघन कर बेचने लग पड़ा सब्जी, केस
Last Updated on May 5, 2020 by Vishal Rana
धर्मशाला। होम क्वारंटाइन के आदेशों की उल्लंघना करने पर एक युवक पर मामला दर्ज किया गया है। साथ ही उसे संस्थागत क्वारंटाइन (Institutional Quarantine) में भेज दिया गया है। एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने बताया कि पालमपुर तहसील के गांव घेर पोस्ट |फिस भुआणा का एक युवक सब्जी की दुकान करता है। उसकी अपनी टैक्सी भी है। वह 27 अप्रैल को अपनी टैक्सी में वैध कर्फ्यू पास से चंडीगढ़ गया। उसी दिन वापस आ गया।
यह भी पढ़ें: कुल्लू में Essential Service कर्फ्यू पास पर चिट्टे की सप्लाई, दो गिरफ्तार
उक्त युवक को 28 दिन होम क्वारंटाइन में रहने के आदेश जारी किए गए थे। लेकिन, आज उक्त युवक ने होम क्वारंटाइन के आदेशों का उल्लंघन किया और घर से बाहर आ गया। साथ ही दुकान पर सब्जी बेचने लग पड़ा। जानकारी मिलते ही पुलिस ने उक्त युवक पर कार्रवाई की है। एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने कहा कि प्रशासन के आदेशों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी। क्वारंटाइन में रहने वालों को आदेश मानने होंगे। आदेशों की अवहेलना करने पर कार्रवाई होगी। होम क्वारंटाइन से संस्थागत क्वारंटाइन में भेजा जाएगा।