-
Advertisement
Covid-19 पॉजिटिव आए व्यक्ति की पत्नी के खिलाफ दर्ज होगा Case, ऐसे ही एक और मामले में भी FIR
Last Updated on June 3, 2020 by Deepak
फतेहपुर/रविन्द्र चौधरी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में जारी कोरोना वायरस (Coronavirus) के कहर के बीच कांगड़ा (Kangra) जिले में क्वारंटाइन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त एक्शन लेना का मन बना लिया है। मध्य प्रदेश से अपने पति के साथ हिमाचल वापस लौटी महिला के खिलाफ ससुराल के बजाय मायके जाने को लेकर उक्त महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। महिला का पति आज बुधवार कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। महिला के पति को संसारपुर टैरस में क्वारंटाइन किया गया था। वहीं महिला को होम क्वारंटाइन का आदेश दिया था, लेकिन वह नियमों को टाक पर रख अपने मायके चली गई थी। जिसके बाद अब दूसरे लोगों की जिंदगी को खतरे मे डालने को लेकर अब पुलिस को महिला के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Primary Teacher बनना चाहते हैं तो पढ़ लें इस रपट को, क्या कहा है Himachal सरकार ने
दिल्ली से वाया एयर लौटा शख्स क्वारंटाइन सेंटर की जगह पहुंच गया था घर
वहीं इसी तरह से एक और अन्य मामले में एक कोरोना पॉजिटिव पाए गए शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। उक्त शख्स विमान के जरिए दिल्ली से कांगड़ा होते हुए फतेहपुर पहुंचा था, जो कि आज कोरोना वायरस टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार वाया एयर आने वाले व्यक्ति को फतेहपुर के क्वारंटाइन सेंटर जाना था मगर यह व्यक्ति सीधा अपने घर हाडा चला गया था। जिसके बाद अब डिसी कांगड़ा ने मामले को अपने संज्ञान में लेते हुए उक्त शख्स के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश फतेहपुर पुलिस को दिया है। DC कांगडा राकेश प्रजापति ने लोगों से आग्रह किया है कि लोग अपनी जिम्मेदारी को समझें, ताकि इस मुश्किल की घड़ी में प्रशासन को आम जनता का सहयोग मिल सके।