-
Advertisement
सितंबर में बदलने वाले हैं कई जरूरी नियम, 2 हजार का नोट है, तो तुरंत करें ये काम
Last Updated on August 31, 2023 by sintu kumar
अगस्त का महीना बस समाप्त होने को है। सितंबर महीने में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। महीना बीतते-बीतते कई जरूरी काम निपटाने जरूरी है नहीं तो परेशान बढ़ सकती है। उनमें सबसे जरूरी काम है 30 सितंबर तक 2000 रुपये (Rs 2,000 Notes) के बचे नोटों को बदलने का। आरबीआई की घोषणा के अनुसार सितंबर महीने की 30 तारीख तक ही दो हजार के नोट बदले जा सकते हैं। ऐसा नहीं करने वालों को आगे परेशानी हो सकती है। ऐसे में आप बैंक की छुट्टियों की लिस्ट को चेक करके जल्द से जल्द अपने पर नकद रूप में पड़े 2000 रुपये के नोट नजदीकी बैंक शाखा पर जाकर बदल लें। ऐसा नहीं करने पर 30 सितंबर के बाद आपको परेशानी हो सकती है या फिर सीधे कहें तो नुकसान उठाना पड़ सकता है।
14 सितंबर तक ही होगा आधार मुफ्त में अपडेट
इसी तरह अगर आप अपना आधार मुफ्त में अपडेट करना चाहते हैं तो आपको यह काम हर हाल में 14 सितंबर 2023 तक निपटा लेना चाहिए। यूडीआई ने 14 सितंबर तक मुफ्त में आधार अपडेट करने की डेडलाइन तय की है। पहले यह सुविधा को 14 जून तक ही दी गई थी उसके बाद इसे 14 सितंबर कर दिया गया। आप उक्त तारीख तक आप अपने आधार से जुड़े विवरण बिना किसी शुल्क के अपडेट करवा सकते हैं। अगर आपने डीमैट खाते में नॉमिनेशन की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है तो यह काम भी आपको 30 सितंबर 2023 से पहले पूरा कर लेना चाहिए। बिना नॉमिनेशन वाले खाते को उक्त तिथि के बाद सेबी (SEBI) की ओर से निष्क्रिय किया जा सकता है।
पैन और आधार कार्ड लिंक कर लें 30 सितंबर तक
पैन और आधार कार्ड लिंक करने के मामले में भी बड़ा अपडेट सामने आया है। अगर कोई व्यक्ति इस महीने के आखिर तक पैन-आधार (PAN and Aadhaar Card) को लिंक नहीं करता है तो सितंबर महीने के बाद यानी पहली अक्टूबर 2023 को उसका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा। अगर आपका पैन आधार से लिंक नहीं है तो इसका असर आपके डीमैट अकाउंट पर भी पड़ेगा। ऐसे में यह जरूरी है कि आप यह पेंडिंग काम जल्दी से जल्दी निपटा लें, ताकि आपको किसी तरह की परेशानी ना हो।