-
Advertisement
मंडी में नेपाली बन कर रही थी चीन की महिला, साढ़े छह लाख नकदी सहित अरेस्ट
Last Updated on October 26, 2022 by sintu kumar
मंडी। जोगिंद्रनगर के चौंतड़ा (Chautara of Jogindernagar) में तिब्बती कॉलोनी में रह रही चीन की एक महिला को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। जांच में पुलिस ने पाया कि महिला के पास नेपाल और चीन (Nepal and China) की नागरिकता संबंधी दस्तावेज और साढ़ेे छह लाख नकद बरामद हुए हैं। इसके साथ ही दो सिम कार्ड भी बरामद हुए (Two sim cards also recovered) हैं। इस महिला के पास चीन का वीजा भी मिला है। मगर भारत में वह नेपाल के वीजे आई है। सुरक्षा एजेंसियां इस मामले में जासूसी के एंगल से जांच कर रही हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पहले धर्मशाला और मक्लोडगंज (Dharamshala and Mcleodganj) में नेपाली नागरिक बनकर रहने वाली चीन की महिला काई रुओ को जासूसी के आरोप में दिल्ली के मजनू टीला में अरेस्ट किया गया था।
यह भी पढ़ें:दिल्ली के बाद अब हिमाचल में पकड़ी चीनी महिला, नेपाल से जुड़े दस्तावेज बरामद
महिला मजनू टीला में भी रह रही थी। सूत्रों के अनुसार तिब्बतियन कॉलोनी (Tibetan Colony) चौंतड़ा में महिला की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। इस संबंध में तीस सितंबर को चौंतड़ा इसके होने की जानकारी मिली थी। तिब्बती कॉलोनी में बहुत सारे लोग रह रहे हैं। महिला के अरेस्ट होने से हड़कंप मच गया है। वहीं इस संबंध में डीएसपी लोकेंद्र नेगी (DSP Lokendra Negi) ने बताया कि अरेस्ट की गई महिला के पास चीन और नेपाल की नागरिकता संबंधी दस्तावेज बरामद हुए हैं। गंभीरता से जांच की जा रही है। महिला को न्यायालय में पेश कर चार दिन का रिमांड हासिल किया गया है। बुधवार को उसे फिर न्यायालय में पेश किया जाएगा। वहीं इस संबंध में एसपी शालिनी अग्निहोत्री (SP Shalini Agnihotri) ने बताया कि पुलिस आईपीसी की धारा 420, 467,168 और 120 बी के तहत मामला दर्ज कर उससे पूछताछ कर रही है। तिब्बती समुदाय के लोगों से भी पूछताछ कर जानकारी जुटाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला की पहचान भी सार्वजनिक नहीं की है।