-
Advertisement
बिग ब्रेकिंगः Delhi से Train में आए थे चुराह कोरोना पॉजिटिव जमाती
Last Updated on April 7, 2020 by Sintu Kumar
शिमला। चंबा जिला के चुराह में कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) आए चार तब्लीगी जमात से जुड़े लोग दिल्ली (Delhi) से ट्रेन (Train) में आए थे। इसके बाद वह किसी गाड़ी में चंबा पहुंचे थे। ट्रेन का पता चल गया है और जिस गाड़ी में वह चंबा (Chamba) आए थे उसका भी पता किया जा रहा है। यह जानकारी हिमाचल पुलिस के डीजीपी एसआर मरड़ी (DGP SR Mardi) ने जारी वीडियो संदेश में दी है। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद चेन बे्रक करना है। हम ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तक तब्लीगी जमात से जुड़े और उनके संपर्क में आए 92 लोग सामने आए हैं। उन्हें क्वारंटाइन में रखा गया है। अब तक 421 जमाती क्वारंटाइन में हैं।
यह भी पढ़ें: Chamba: चुराह क्षेत्र के चार कोरोना पॉजिटिव जमातियों को Tanda भेजा, 9 पंचायतें सील
डीजीपी एसआर मरड़ी ने कहा कि कुछ लोग कर्फ्यू में ढील के दौरान रोज घर से निकल रहे हैं। उन्होंने कहा कि तीन दिन में एक बार सामान लेने के लिए घर से निकले। इससे सोशल डिस्टेसिंग के मापदंडांे की पालना होगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल में यह भी पता चला है, कुछ लोग लोगों को मकान खाली करने के लिए कह रहे हैं। यह सही नहीं है। हमें मिलजुल कर रहना चाहिए। उन्होंने बिल क्लिंटन का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि हमारे बीच चाहे जीतने भी मतभेद हों, लेकिन जब वैश्विक महामारी की बात हो तो हमें मिलजुलकर लड़ना चाहिए। डीजीपी ने कहा कि हिमाचल में अब तक कोरोना पॉजिटिव के 11 मामले हैं। सभी तब्लीगी जमात से जुड़े हैं।