- Advertisement -
रविवार को कॉमरेड ताराचंद भवन मंडी में सीटू राज्य सचिव मंडल की बैठक राज्य अध्यक्ष विजेन्द्र मेहरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें राष्ट्रीय सचिव डॉ कश्मीर ठाकुर भी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक का मुख्य एजेंडा केंद्र की मोदी सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आगामी आंदोलन की रूपरेखा तय करना था। बैठक उपरांत जानकारी देते मंडी जिला के प्रधान भूपेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आने वाली 5 मार्च को दिल्ली में विशाल प्रदर्शन किया जाएगा।
- Advertisement -