- Advertisement -
भदोई। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)के भदोई में हुए एक दुष्कर्म मामले (Rape Case)में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने बीजेपी (BJP)विधायक समेत छह लोगों पर लगे आरोपों को गलत बताया है। जबकि, विधायक (MLA)के भतीजे पर लगे आरोप सही पाए गए हैं जिसके बाद उसे गिरफ्तार (Arrest) कर लिया गया है । एसपी राम बदन सिंह के मुताबिक, विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाटी, उनके बेटों और दो भतीजों पर लगाए गए आरोप गलत पाए गए हैं । जबकि, विधायक के भतीजे संदीप को दोषी पाए जाने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
बता दें, कुछ दिन पहले एक विधवा महिला ने बीजेपी विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी समेत उनके परिवार के छह लोगों पर दु्कर्म का आरोप लगाते हुए एफआईआर( FIR) दर्ज करवाई थी। महिला ने अपनी शिकायत में कहा था कि साल 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान उसे मुंबई से भदोही बुलाकर यहां के एक होटल में लगातार दुष्कर्म किया गया था। महिला ने बीजेपी विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी के अलावा उनके बेटों और भतीजों पर भी रेप का आरोप लगाया था। पीड़ित महिला ने कहा था कि साल 2014 में उसकी विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी के भतीजे संदीप त्रिपाठी से ट्रेन में जाते समय मुकलात हुई थी, ट्रेन में दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई और दोनों ने एक दूसरे के मोबाइल नंबर साझा किए थे। जिसके बाद विधायक के भतीजे ने शादी का झांसा देकर कई बार उसका शारीरिक शोषण किया।
- Advertisement -