-
Advertisement
किन्नौर में बादल फटने से थाच में तबाही, गाड़ियां- बागीचे बहे, लोग घर छोड़कर भागे
Himachal Cloudburst: हिमाचल के दुर्गम जिला किन्नौर में बादल फटने से थाच गांव में तबाही मची है। बादल फटने के बाद तीन नालों में आई भीषण बाढ़ में 2 गाड़ियां और खेत-बगीचे भी बह गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव में तेज बारिश के कारण लोग दहशत में अपने घरों से भागकर सुरक्षा के लिए पास के जंगली इलाकों की ओर भागे। थाच गांव के मस्तान की कंडे में दोगरी और गांव में मकान भी बाढ़ की चपेट में आए। लैंडस्लाइड से कई घरों को भी खतरा पैदा हो गया है।
किन्नौर के तरंडा पंचायत की थाच गांव में गुरुवार देर रात बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। बादल फटने के बाद तीन नालों में आई भीषण बाढ़ में 2 गाड़ियां और खेत-बगीचे भी बह गए।लोग रात में ही घरों से भागकर सुरक्षित स्थानों पर चले गए#cloudburst #Taranda #Kinnaur #flooding pic.twitter.com/sCf70XsO1i
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) September 19, 2025
अब तक हिमाचल प्रदेश में मानसून संबंधी आपदाओं ने 424 लोगों की जान ले ली है और राज्य भर में नुकसान हर दिन बढ़ रहा है। इस सप्ताह की शुरुआत में 17 सितंबर को, राज्य के विभिन्न हिस्सों में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन में चार लोगों की मौत हो गई और छह लापता हो गए। प्रदेश में तीन राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 650 से अधिक सड़कें बंद है। इससे संपर्क और बिजली और पेयजल जैसी आवश्यक सेवाओं तक पहुंच बाधित हुई है।
संजू चौधरी
