-
Advertisement
हिमाचल में #School खोलने हैं या नहीं, #Cabinet करेगी तय-मीटिंग की तारीख मुकर्रर
शिमला। हिमाचल प्रदेश में पुनः स्कूल खोलने को लेकर सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है। यह बैठक 23 नवंबर को होगी, इस बैठक में तय किया जाएगा कि स्कूल (School) खोलने है या बंद रखने हैं। प्रदेश में सरकार ने कक्षा नौ से जमा दो कक्षा तक के बच्चों को स्कूल आने को कहा था, लेकिन इसके लिए अभिभावकों क अनुमति भी अनिवार्य थी। स्कूल खुलने के साथ ही इन कक्षाओं के बच्चों ने स्कूल जाना शुरु कर दिया। इसी बीच प्रदेश में कोरोना (Covid-19) के मामले भी तेजी से बढ़े और सरकार के स्कूल खोलने के निर्णय पर सवाल उठने शुरु हो गए। कई जगह पर अध्यापक भी संक्रमण की चपेट में आ गए, जिसके चलते सरकार को स्कूल 25 नवंबर तक बंद करने पड़े। अब 23 नवंबर को होने वाली कैबिनेट (Cabinet Meeting) की बैठक में सरकार तय करेगी कि आगे स्कूल खोलने है या फिर बंद ही रहने देने हैं।
यह भी पढ़ें: #CM_Jairam_Thakur बोले- हिमाचल के विकास पर नहीं पड़ने देंगे आर्थिक संकट का साया

सरकारी डिपो में राशन लेने वालों को देनी होगी अंडरटेकिंग
सरकार की ओर से एक अहम निर्णय लिया गया है, जिसके तहत सरकारी डिपो से राशन लेने वालों को अब अंडरटेकिंग देना होगा। उन्हें सरकार को यह बताना होगा कि वो आयकर देता है या नहीं। अगर वह आयकर देता है तो उसे सरकारी डिपो से राशन नहीं मिलेगा।
यह भी पढ़ें: विस के # Winter_Session के लिए इस बार शिमला से 20 फीसदी स्टाफ ही आएगा धर्मशाला



