-
Advertisement
सीएम जयराम ने जान-माल के नुकसान पर जताई चिंता,ऐहतियात बरतने की अपील
शिमला। हिमाचल प्रदेश में बारिश ने जमकर कहर बरसाया है। जगह- जगह भूस्खलन व बाढ़ आने की घटनाएं हुई हैं, सैंकड़ों सड़कें अवरुद्ध हुई है, जान माल का काफी नुकसान हुआ है। प्रदेश में बादल फटने व भूस्खलन से अभी तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी बीच सीएम जय राम ठाकुर( CM Jai Ram Thakur) ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश के कारण जान-माल के भारी नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने सभी जिलों के डीसी तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत, बचाव और पुनर्वास कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें- हिमाचल के इन जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, भारी बारिश बताई बजह
https://twitter.com/JPNadda/status/1560876474722557953
सीएम ने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 5 लोगों की मौत और लगभग 15 लोगों के लापता होने की सूचना प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ और राज्य की बचाव टीमों को राहत एवं बचाव कार्यों के लिए घटनास्थलों पर भेज दिया गया है। सभी घटनास्थलों पर राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर किए जा रहे हैं। भूस्खलन और बाढ़ से हुई मौतों पर दुख व्यक्त करते हुए सीएम ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारों को अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। जय राम ठाकुर ने स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों से भी विशेष ऐहतियात बरतने और भूस्खलन एवं बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


