-
Advertisement
Jairam बोले- SC/ST Reservation को लेकर व्यर्थ में मुद्दा बना रहा विपक्ष
शिमला। विधानसभा में आज विपक्ष द्वारा एससी /एसटी आरक्षण ( SC / ST Reservation) को प्रदेश में सही तरह से लागू ना करके दलितों के साथ किए जा रहे भेदभाव को लेकर सदन से वॉकआउट( Walkout) के मुद्दे को लेकर सीएम जयराम ठाकुर( CM Jairam Thakur) ने कहा है कि विपक्ष एससी-एसटी को लेकर बेकार में ही मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहा है और सदन के अंदर नियम 67 के अंतर्गत चर्चा की व्यर्थ में ही मांग कर रहा था। प्रदेश सरकार नौकरियों और पदोन्नति में एससी-एसटी के लोगों के लिए आरक्षण को सही तरह से लागू कर रहा है किसी के साथ कुछ भी भेदभाव नहीं किया जा रहा है। आउटसोर्स कर्मचारियों ( Outsource employees)की नौकरी में आरक्षण की बात जो विपक्ष कर रहा है उसके लिए अलग नियम है। उसमें कांग्रेस सरकार में भी किसी तरह का आरक्षण लागू नहीं किया था, वह अलग मामला
नहीं है।
ये भी पढे़ं – Live: मानसून सत्र के नौंवे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष का सदन से Walkout
सीएम ने निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर छात्र अभिभावक मंच की कानून बनाने की मांग पर हा है कि सुझाव अच्छा है सरकार इस पर विचार करेंगी।सरकार ने निजी स्कूलों को कोरोना काल में केवल ट्यूशन फीस वसूलने की हिदायत दी गई थी लेकिन फिर कुछ स्कूलों ने फीसें ज्यादा वसूली है जिस पर सरकार ने विभाग को आदेश दिए हैं कि इसको लेकर पूरी जांच की जाए और समस्या को हल किया जाए।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

