-
Advertisement
जयराम ने किया इंदिरा को याद
शिमला। आज देश की प्रथम महिला पीएम इंदिरा गांधी की आज जयंती है। इस मौके पर हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर ने रिज पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके अलावा शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने भी इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस अवसर पर सीएम जयराम ने कहा कि इंदिरा गांधी में मजबूत नेतृत्व की क्षमता थी। उन्होंने आतंकवाद को खत्म करने के लिए काम किया लेकिन वे आतंकवाद की भेंट चढ़ गई। उन्होंने कहा कि आज देश उनके योगदान को याद कर रहा है।
वहीं कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर व अन्य कांग्रेसी नेताओं ने इंदिरा गांधी की आज जयंती पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।