-
Advertisement
विपक्ष के हल्ले के बीच लौटे सीएम जयराम ने एक-एक कर जो कहा, पढ़े डिटेल-देखें वीडियो
धर्मशाला। सीएम जयराम ठाकुर( CM Jairam Thakur) आज वाराणसी से वापस लौट आए हैं। आज सुबह वे हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र( Winter session of Himachal Pradesh Legislative Assembly) में भाग लेने के लिए दिल्ली से धर्मशाला पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान पर्यटन विभाग की सम्पत्तियों को बेचने के मामले में उन्होंने कहा कि यह आरोप निराधार हैं। इन परिसंपत्तियों का मालिक हिमाचल सरकार ही रहेगी। जब हमें लगेगा कि कुछ गलत हो रहा है नियम तोड़े जा रहे हैं तो इस सारे कांट्रेक्ट तोड़ा जा सकता है। हिमाचल प्रदेश सरकार की शर्तों पर ही काम होगा । वो विपक्ष से पूछना चाहते है वाइल्ड फ्लावर हॉल के मामले में क्या वजह थी सरकार की हजारों करोड़ की संपत्ति एक निजी कंपनी को दे दी अब इससे क्या हासिल हो रहा है। इस का जवाब उनके पास नहीं है। इसलिए बेचने वाले वो है उनका बस चलता तो वो बहुत कुछ बेच देते पर उनके पास समय नहीं रहा। वंहीं विपक्ष के सीएम के सदन से गायब रहने के आरोप पर जयराम ठाकुर ने कहा कि वे विपक्ष के नेता को दौरे की जानकारी देकर गए थे विपक्ष के नेता को यह जानकारी विधायकों देनी चाहिए थी।

पीएम से साथ वाराणसी में हुई बैठक के बारे में जयराम ठाकुर ने कहा कि काशी में बहुत सारी विकासात्मक गतिविधियां हुई हैं। उसी के चलते काशी अब पर्यटन का विशेष केंद्र बना हुआ है । उन्होंने कहा कि पिछले काफ़ी समय से मुखमंत्री परिषद क बैठक नहीं हुई थी, इस बैठक में हमें प्रदेश में चल रहे कार्यों को बताने का मौक़ा मिला वहीं पीएम मोदी की तरफ़ से भी आगे का क्या रोड्मैप रहेगा, जिससे एक मज़बूत भारत को लेकर आगे बढ़ना है, इस पर चर्चा हुई है।’
.हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


