-
Advertisement
CM Sukhu | Big Breaking | Financial Crisis |
सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू 20 मार्च को बजट पेश करते रहे हैं। हालांकि, अभी इस तिथि पर पुनर्विचार चल रहा है। सत्र की तिथियों पर भी सरकारी स्तर पर विचार मंत्रणा चल रही है। बजट को लेकर भी सबकी नजरें टिकी हुई है,चूंकि सरकार कठिन आर्थिक स्थितियों से गुजर रही है। उस पर केंद्र सरकार ने आरडीजी बंद कर दी है। ऐसे में बजट कैसा होगा ये बेहद बड़ा सवाल है। विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा चरण 18 मार्च से शुरू होने जा रहा है। पहला चरण 16 से 18 फरवरी के बीच आयोजित किया जा चुका है। पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होने के बाद राजस्व घाटा अनुदान के मुद्दे पर नियम.102 के तहत चर्चा शुरू हुई और लगातार तीन दिन तक चली। इसी के परिणामस्वरूप विधानसभा की दैनिक कार्यसूची में दो दिन तक राज्यपाल अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव चर्चा के लिए था। लेकिन राजस्व घाटा अनुदान पर चर्चा में दोनों पक्षों की ओर से अधिक सदस्यों के भाग लेने के कारण धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा नहीं हो सकी।
