-
Advertisement

हिमाचल में होली का उल्लास: सीएम सुक्खू मना रहे होली -ओक ओवर में खूब उड़ा गुलाल , जयराम ने डाली नाटी
Holi Celebration in himachal:हिमाचल में रंगों का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने सरकारी आवास ओक ओवर में होली मना रहे हैं। होली पर सीएम सुक्खू ने प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी होली सीएम को होली की बधाई देने के लिए ओरओवर पहुंचे।
सीएम सुक्खू, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल के साथ होली मनाई। इस दौरान राजभवन में नाटी डाली गई।वहीं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के सरकारी आवास पर भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता होली मनाने पहुंचे । इस अवसर पर नाटी भी डाली गई।
प्रदेश के सभी शहरों में लोग टोलियां बनाकर होली खेलने के लिए निकल रहे हैं औऱ एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group