-
Advertisement
स्पीति घाटी में दो दिन-दो रात गुजारने वाले पहले सीएम बने सुखविंदर सिंह सुक्खू
Last Updated on April 15, 2023 by sintu kumar
हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू( CM Sukhwinder Singh Sukhu) ने 76वां हिमाचल दिवस स्पीति घाटी के काजा( Kaza) में मनाकर इतिहास रच दिया है। वह प्रदेश के पहले सीएम हैं, जिन्होंने जनजातीय क्षेत्र काजा में आजादी के बाद पहली बार यह कार्यक्रम आयोजित करने का साहस दिखाया। इसके साथ ही वह स्पीति घाटी में एक ही दौरे में दो दिन-दो रात गुजारने वाले पहले सीएम( CM) भी बन गए हैं। उन्होंने सरकार बनने के बाद स्पीति घाटी में सबसे कम समय में बतौर मुख्यमंत्री आने का इतिहास बनाया है।
कुंगरी मोनेस्ट्री में बौद्ध कलाकार बोले, अभी सीएम बने हैं पीएम भी बनेंगे सुक्खू
सीएम सुखविंदर सुक्खू स्पीति दौरे के पहले दिन कुंगरी मोनेस्ट्री (Kungri Monastery) गए। यहां उन्होंने बुच्चेन नृत्य को पूरा देखा। बौद्ध कलाकारों ने सीएम की कार्यप्रणाली को सराहा। उन्होंने लघु नाटिका के दौरान कहा कि सुक्खू जी अभी सीएम बने हैं, आने वाले समय में पीएम भी बनेंगे। अभी तो प्रदेश में उनकी पार्टी की सरकार है, देश में भी होगी।
सीएम ने अपने दौरे में जनजातीय क्षेत्र के लोगों की दुश्वारियों को जाना और विश्वास दिलाया कि वह उनकी मुश्किलों का समाधान करने ही स्पीति घाटी के दौरे पर आए हैं।
सीएम के दिल में जनजातीय क्षेत्रों के लिए विशेष लगाव और स्नेह रखते हैं। वह अपने छात्र जीवन के समय से जनजातीय क्षेत्र में आ रहे हैं, इसलिए जानते हैं कि पहाड़ के लोगों का जीवन पहाड़ जैसा ही होता है। चीन सीमा से सटा लाहुल-स्पीति जिला सामरिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण है।
राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा कूटनीतिक संदेश दिया
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यहां 76वां हिमाचल दिवस मनाकर राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा कूटनीतिक संदेश दिया है। पूर्व सरकारों में भी सीएम स्पीति के दौरे पर आते रहे हैं, लेकिन ना तो किसी ने यहां हिमाचल दिवस मनाया, ना ही तीन दिवसीय दौरे पर घाटी में आए। कुछ सीएम तो सुबह आकर शाम को ही लौटते रहे। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने चार महीने के कार्यकाल में ही इसलिए सबसे अलग पहचान बना चुके हैं, चूंकि उनमें हर वर्ग, क्षेत्र के लिए काम करने का जुनून है।
यह भी पढ़े:हिमाचल दिवस पर सुख सरकार की कर्मचारियों – पेंशनरों को सौगात, डीए 3 फीसदी बढ़ाया
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group