-
Advertisement
कुपवी में हर महिला को मिलेंगे 1500-1500 रुपए, सीएम बोले- पैसा देने के नियम बदलेंगे
CM Sukhwinder Singh Sukhu: सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) आज शिमला जिला के कुपवी के दौरे पर हैं। यहां पर सीएम ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना (Indira Gandhi Pyari Behna Sukh-Samman Nidhi Yojana)के तहत पात्र महिलाओं को 1500-1500 रुपए की राशि वितरित की। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम सुक्खू ने कहा कि क्षेत्र की 2100 पात्र महिलाओं को जनवरी, फरवरी और मार्च माह के तीन महीने के 4500-4500 रुपए खाते में डाले जाएंगे। सीएम सुक्खू (CM Sukhu)ने कहा कि पिछड़ा क्षेत्र की वजह से महिलाओं को 1500 रुपए की राशि देने के लिए नियमों में बदलाव किया जाएगा। इससे महिलाओं की यह राशि हर महीने मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की महिलाओं को यह राशि नियमित तौर पर मिलनी शुरू हो जाएगी।
सरकार लाई गेस्ट टीचर पॉलिसी
सीएम सुक्खू ने कहा कि सरकार ने दूर-दराज क्षेत्रों के स्कूलों में टीचरों की कमी को दूर करने के लिए गेस्ट टीचर (Guest Teacher) रखने का फैसला लिया। उन्होंने कहा, दुर्गम क्षेत्रों में जब टीचर ट्रांसफर (Transfer)होते हैं या रिटायर होते हैं तो स्कूल कई-कई दिन तक खाली हो जाते है। ऐसे स्कूलों में सरकार ने गेस्ट टीचर पॉलिसी (Guest Teacher Policy) लाकर प्रिंसिपल को गेस्ट रखने के लिए अधिकृत करने का निर्णय लिया है, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
कुपवी का जिला परिषद वार्ड अलग करने पर होगा विचार
सीएम ने कहा कि कुपवी में एक्सईएन की पावर एसडीओ ( SDO) को ही दी जाएगी, ताकि टेंडर आदि के लिए चौपाल न जाना पड़े। कुपवी का जिला परिषद वार्ड अलग करने की मांग को लेकर विचार किया जाएगा। कुपवी में आईटीआई खोलने पर विचार किया जाएगा तथा क्षेत्र के लिए की गई घोषणाओं के शीघ्र ही शिलान्यास किए जाएंगे। उन्होंने क्षेत्र में समुचित चिकित्सकों की तैनाती का भी आश्वासन दिया। सीएम ने कहा कि हम आपकी संपदा के संरक्षक हैं। सबसे पहले भ्रष्टाचार के चोर दरवाजों को हमने बंद किया। हमने कहा कि आम व गरीब आदमी के पैसों को लुटने नहीं देंगे, इससे पहले सीएम विभिन्न विकास योजनाओं के उद्घाटन-शिलान्यास भी किए। सीएम सुक्खू (CM Sukhu)आज रात में कुपवी क्षेत्र में ही रुकेंगे। इस दौरान वह स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनेंगे। शनिवार सुबह सीएम कुपवी से जिला कांगड़ा के इंदौरा महोत्सव के लिए रवाना होंगे।

